फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर खोये की गुणवत्ता को दुरुस्त रखने के निर्देश

Fri, 08 Mar 2019 12:03 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दूध की गुणवत्ता की जानकारी लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत कस्बे की खोया भट्ठियों व किराना दुकानदारों को चेतावानी दी गई। खराब माल बेचने पर कार्रवाई करने के लिये का अल्टीमेटम भी दिया।
विज्ञापन


 कस्बा ऊसराहार में खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजकुमार घोष और ओमप्रकाश यादव ने गुरुवार को खोया भट्ठियों पर जांच की। साथ ही दूध की गुणवत्ता भी देखी। भट्ठी के संचालक संतोष यादव जगदीश संतोष कुमार के यहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पंजीकरण कराने के लिए कहा। कार्रवाई के दौरान व्यापार मंडल की टीम भी पहुंच गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि ने सभी व्यापारियों को निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। 

खाद्य विभाग की टीम से प्रथम चरण में व्यापारियों को जागरूक करने की मांग की। इसके बाद टीम ने फ ल विक्रेताओं और मिठाई विक्रेताओं के यहां से दूषित मिठाइयों को फिं कवा कर शुद्ध खाद्य पदार्थों को ही बेचने की सलाह दी। किराना विक्रताओं को होली के त्योहार पर दूषित खाद्य तेलों को न बेचने को लेकर चेतावनी दी। इस मौके पर व्यापारियों ने बताया कि इटावा शहर के कई स्थानों से गाड़ियों में भरकर लोग अशुद्ध मिठाइयों को लेकर गांव गांव बेचने आते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। खाद्य विभाग की टीम में शैलेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें