फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 महादानियों ने किया रक्तदान

Thu, 07 Mar 2019 11:57 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कृषि विभाग में ब्लड देते कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं उप निदेशक कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कृषि भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। शिविर में 65 महादानियों ने रक्त दान किया।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने कहा कि आज का रक्तदान करने वाला कल के लिए प्राप्तकर्ता भी हो सकता है इसलिए रक्तदान करें। उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सिटी मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र नाथ शुक्ल ने कहा कि जीवन का एक बेहतरीन कार्य रक्तदान है। रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके अग्रवाल ने कहा युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान कोई नुकसान नहीं है। बीमार के लिए रक्तदान जीवन की आशा है जीवन को वापस देने के लिए रक्त दान अवश्य करें।

रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ केके सक्सेना, सचिव आकाश दीप जैन बेटू ने बताया रक्तदान शिविर में 65 व्यक्तियों ने अपना पंजीकरण करवाकर 65 यूनिट रक्त दान किया। उप निदेशक कृषि एके सिंह ने सबसे पहले रक्तदान कर कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिये प्रेरित कर अन्य विभागों के लिये नजीर पेश की। रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को कोऑडिनेटर एचआर मित्तल ने उपहार प्रदान किए। शिविर में कृषि विभाग के एसएस चौहान, वाईपी सिंह, रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, मोना गुप्ता, संगीता जैन, शिखा चौहान, संजय सक्सेना, हरिशंकर पटेल, अभय कुमार, नूतन मिश्रा, निर्मल सिंह, राकेश वर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें