फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय समिति ने पाठ्य पुस्तकों का किया सत्यापन, रखरखाव और वितरण को लेकर दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो संख्या 29 जिला स्तरीय समिति ने पाठ्य पुस्तकों का किया सत्यापन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए सत्र 2020-21 के लिए जिले में भेजी गई पाठ्य-पुस्तकों का रविवार को जिला स्तरीय समिति ने सत्यापन किया। उनके रखरखाव व वितरण के बारे में जानकारी की और सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पढ़ेगा इंडिया-बढ़ेगा इंडिया व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हर जिले में पाठ्य-पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जाता है। सत्र 2020-21 के लिए पाठ्य-पुस्तकों को हर जिले में भेजा जा चुका है। जिनके रख-रखाव एवं प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिले के अधिकारियों की है।
उच्चाधिकारियों द्वारा गठित जिला स्तरीय समिति ने रविवार को कार्यालय पहुंचकर नमूनी के आधार पर पुस्तकों की जांच कर भौतिक सत्यापन किया। जिला स्तरीय समिति में उपजिलाधिकारी सदर सिद्घार्थ, जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिग्विजय सिंह, डायट प्रवक्ता प्रमलेश पाल शामिल रहे। पाठ्य पुस्तक प्रभारी बेसिक शिक्षा कुलदीप यादव से समिति के अधिकारियों ने जानकारी कर उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें