फोटो संख्या 30 भरथना में खेत मे तंबू में परिजनों सहित बैठी प्रभा सिंह
- फोटो : ETAWHA
भरथना जमीन पर कब्जा हटवाने की मांग को लेकर महिला ने परिजनों के साथ खेत में तंबू लगाकर प्रदर्शन किया।
मोहल्ला पुराना भरथना की प्रभा सिंह पत्नी सुधीर सिंह ने बताया कि मोहल्ले में गमादेवी मंदिर के पश्चिमी ओर स्थित पैतृक जमीन है। पति बीमार मां का इलाज कराने के लिए कानपुर गए हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर अन्य लोगों ने खेत की जमीन पर मेड़ डाल दी।
इस कारण वह देवरानी मधु पत्नी सुनील, पुत्री अनन्या, भतीजी अनु के साथ खेत पर तंबू लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। तहसीलदार गजराज सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर मामले की पड़ताल की जाएगी।