फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है : पीयूष शर्मा

Sat, 14 Oct 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो में दांव आजमाते खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई जोनल स्तर की तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के सचिव लवमोहन, कार्यक्रम संयोजक डॉ. आनंद एवं नीलम आनंद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के अभाव में कई बार हम बच्चों के जीवन को नीरस बना देते हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चे का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। खेल में हार या जीत महत्वपूर्ण नहीं, दोनों से ही हमें कुछ न कुछ सीख मिलती है एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में सात राज्यों के 750 खिलाड़ी भाग लेंगे।

संयाजेक डॉ. आनंद ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आनन्द एवं विवेक यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश टीएफआई के सचिव अजयपाल सिंह, सीबीएसई खेल पर्यवेक्षक संजय शर्मा, टीएफआई चीफ रेफरी अमर बहुरी, चंद्रेश कुमार, प्रधानाचार्य सुनील पांडेय, फादर विनोय जोसेफ, एसएन यादव, पीएन अग्निहोत्री, सुनील अवस्थी, वेद पाठी, अवलेंद्र कुमार, मनीष कुमार, जेपी सिंह, प्रबल प्रताप, पंकज शर्मा, योगेंद्र मिश्रा, भावना सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में पुष्पेंद्र सेंगर, शिवजीत द्विवेदी, नवेंदु त्रिपाठी, क्षितिज, डा. हेरोल्ड, एचजी पाठक, शिवानंद तिवारी, रागनी सेन, विद्यासागर पांडेय आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें