फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दरोगा के भाई पर साली से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस में तैनात एक दरोगा के छोटे भाई पर उसकी साली को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता जो आरोपी की सगी भाभी की छोटी बहन है ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के आधार पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सीओ सिटी अभयनारायण राय ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी का बड़ा भाई यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है और पीड़िता उसकी साली है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें