फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जांची बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल/इटावा। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह अपने क्षेत्र की बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंक परिसर में मिले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर शहर में कोतवाली, सिविल लाइन और फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने बलराम सिंह चौराहा स्थित पीएनबी, एक्सिस, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया आदि बैंकों के अंदर बाहर का जायजा लिया। कचहरी मार्ग पर पुलिस पिकेट लगी रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की बैंकों के इर्दगिर्द इसी तरह चौकसी दिखी। इकदिल क्षेत्र में थाना पुलिस ने सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक शाखाओं के साथ एटीएम भी चेक किए। बैंकों में जाकर सीसीटीवी कैमरों और अलार्म की व्यवस्था परखी। बैंक में खड़े वाहन के आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों की तलाशी ली और उनसे बैंक आने की वजह पूछी। शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें