फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मासूम का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक झोपड़ी के अंदर दस वर्षीय बालिका का शव फंदे पर लटका मिला।पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले परिजन ने शव को फंदे से उतार लिया था।
विज्ञापन




घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी और उसकी मां कूड़ा बीनने गई हुई थी। मां के लौटने पर बेटी का शव देखकर वह बदहवास हो गई। मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि बच्ची का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह आत्महत्या नहीं कर सकती। मां का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें