फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने सोमवार रात सफारी के पशु चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। तेंदुए का पोस्टमार्टम पैनल से कराकर उसका बिसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन


18 जनवरी को बफर जोन से एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया था। लगभग दो साल की उम्र के तेंदुए की पूंछ में गहरा घाव था। सफारी के चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे। 22 जनवरी को पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के डॉ. आरपी पांडेय ने भी तेंदुए को उपचार दिया गया था। विशेषज्ञों के निर्देशन में सफारी के चिकित्सक तेंदुए के उपचार में लगे थे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
दो दिन से वह भोजन भी नहीं ले रहा था। 26 फरवरी को रात साढ़े नौ बजे उसकी मृत्यु हो गई। तेंदुए का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। इसमें कानपुर प्राणी उद्यान के पशु चिकित्सक डाॅ. नीतीश कुमार कटियार, सफारी पार्क के पशु चिकित्सक डाॅ. रोबिन सिंह यादव और डाॅ. शैलेंद्र सिंह रहे। सफारी के उपनिदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बिसरा आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें