फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आईटीआई और पॉलिटेक्निक में टेक्सटाइल ट्रेड बढ़वाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उद्योग बंधु की बैठक में जिले के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में टेक्सटाइल ट्रेड शुरू कराने की मांग उद्यमियों ने उठाई। कहा कि ओडीओपी से जुड़े टेक्सटाइल उद्योग की ट्रेड न होने से जिले में हुनरमंद कर्मचारियों का संकट है।
विज्ञापन


सीडीओ अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ ने आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों की कम अप्रेंटिसशिप पर नाराजगी जताई। इस पर उद्यमियों ने बताया कि ओडीओपी में जिले के टेक्सटाइल को शामिल किया गया है। छोटे-बड़े उद्यम भी सबसे ज्यादा इसी से जुड़े हैं।
उद्यमी भारतेंदु भारद्वाज ने बताया कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक में टेक्सटाइल ट्रेड न होने की वजह से तकनीकी कर्मचारी नहीं मिल पाते हैं। फिटर, इलेक्टि्रशियन आदि से जुड़े उद्योग जिले में न होने की वजह से इस ट्रेड के लोगों की जरूरत नहीं है। उन्होंने टेक्सटाइल की शुरुआत कराने की मांग की। सीडीओ ने इसके लिए शासन को पत्र लिखवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नए उद्योग के लिए बैंक लोन देने में कर रहे आनाकानी
बैठक में उद्यमियों ने नए उद्योग लगाने के लिए बैंकों की ओर से लोन देने में आनाकानी करने का भी मुद्दा उठाया। इस पर सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का बैंक से समन्वय स्थापित करके समाधान कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विद्युत कटौती यदि ज्यादा समय के लिए हो रही है तो इस बारे में पहले से उद्यमियों को अवगत कराया जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों, विभाग की ओर से संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री शिक्षुता योजना प्रोत्साहन, ग्लोबल इंवेस्टर समिट, ओडीओपी आदि का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार, एलडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें