फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम लगाने के इच्छुक बेरोजगार 15 मईं तक ऑनलाइन आवेदन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत उद्यम की स्थापना के इच्छुक व्यक्तियों से 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत उद्योग क्षेत्र की इकाई के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र की इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख की धनराशि बैंकों से ऋण के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदक उप्र का मूल निवासी एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। योजनांतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई है। अधिक जानकारी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय एसडी फील्ड से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें