इटावा। जरूरी सामग्री के साथ अब बाजार में काफी किताबों व स्टेशनरी की दुकानें भी सुबह 8 से 11 बजे तक खोली जा सकेंगी। इसके आदेश जिलाधिकारी जेबी सिंह ने जारी कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। बच्चे घरों में भी पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चें को कॉपी, किताबों के साथ अन्य स्टेशनरी की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए काफी-किताबों का स्टेशनरी की दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ये दुकानें खोली जा सकेंगी। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। दुकानदार और ग्राहक दोनों ही मास्क लगाएंगे। अगर दुकान पर कोई बिना मास्क मिला तो दुकान सील कर दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। -संवाद