फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी ने बदली थी देश की तस्वीर

Thu, 19 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कचहरी स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। आजादी के आंदोलन में बचपन से ही शरीक रहकर देश की आजादी के लिए उन्होंने संघर्ष किया।

देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश से गरीबी हटाने के लिए जीवन भर कार्य किया और बीस सूत्रीय कार्यक्रम, बैंकों का राष्ट्रीकरण आदि योजनाओं के साथ देश की तस्वीर बदलने का काम किया। प्रदेश महासचिव प्रेम शंकर शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी सामाजिक समरसता और एकता, अखंडता के लिए जीवन भर काम करती रहीं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अनिल यादव, धर्मराज वर्मा, अतुल आक्रोश दुबे, फजल यूसुफ, हंसमुखी शंखवार, सीताराम जादौन, रामसेवक जाटव, नासिर जलील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें