फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरएम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार नागर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह यादव और क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धरने की शुरुआत की।
विज्ञापन



कर्मचारी नेता जगपाल सिंह यादव का कहना है कि सुनील कुमार नागर के पदभार ग्रहण करने के बाद से रोडवेज में भ्रष्टाचार चरम पर है। पिछले दो महीनों में उन्होंने 100 से अधिक स्थानांनतरण किए हैं और कई अनुशासनिक प्रकरणों का निस्तारण मनमाने ढंग से किया है। आरोप है कि सैफई डिपो में नौ लाख 42 हजार रुपये की लूट के प्रकरण का भी बिना दंड दिए निस्तारण कर दिया गया।
यूनियन ने डग्गामारी बंद करने, समय सारणी के अनुसार बसों के संचालन और रोडवेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मांगे पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। बुधवार से रोडवेज कर्मचारी मजदूर संघ भी इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें