फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी: शिवपाल

Thu, 05 Mar 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि सबसे सस्ता और सबसे अच्छा इलाज सैफई के रिम्स मेडिकल कालेज में किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास का सबसे बढ़िया उदाहरण बताते हुए कहा कि मौजूदा समय में प्रति व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां पहले यूपी में 22 हजार रुपये प्रति व्यक्ति आय थी आज बढ़कर 40 हजार रुपये हो गई है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि जनता से यह अपेक्षा की जाती है कि सरकार के स्तर से संचालित योजनाओं में कहीं कमी या चूक रहे तो उससे सरकार को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं देना है।

संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने कहा कि संस्थान के सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के बन जाने से बड़े रोगों का इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में 22 ब्रांच में रोगों का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यूएसए के सहयोग से रोबोटिक सर्जरी भी शुरू की जाने वाली है।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न सुपर स्पेशिलियटी ब्रांचों में एमसीएच कोर्सेज भी शुरू किए जाएंगे। जो एक बड़ी उपलब्धि होगी।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, कारागार मंत्री बलराम यादव, गृह सचिव देवाशीष पांडा, डीजीएमई बीएन त्रिपाठी सहित जिलाधिकारी नितिन बंसल, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, विधायक सदर रघुराज सिंह शाक्य, विधायक सुखदेवी वर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान के फैकल्टी मेंबर, चिकित्सक तथा स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

सैफई रिम्स से जुड़ी योजनाओं का हुआ शिलान्यास  
500 बेड सुपर स्पेशलियटी हास्पिटल का शिलान्यास किया गया जो लगभग 2 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। इस योजना के लिए बजट में 333 करोड़ 56 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी भूमि खरीदने के लिए 31 करोड़ रुपये अलग से स्वीकृत हैं।

पैरामेडिकल कालेज के स्टाफ  के लिए अतिरिक्त आवास एवं पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के लिए आवास, अतिथि गृह, सामुदायिक केंद्र तथा केंद्रीय पुस्तकालय का शिलान्यास किया गया। इसके लिए बजट में 58 करोड़ 78 लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए 300 बेेड वाले हास्टल के निर्माण के लिए बजट में 19 करोड़ 58 लाख 3 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

रिम्स आने वाले मरीजों, तीमारदारों तथा स्टाफ  के लिए 1 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये से निर्मित कैफेटेरिया भवन का लोकार्पण किया गया। 86 बेड जूनियर डॉक्टर हास्टल का लोकार्पण हुआ। जिसके निर्माण में 4 करोड़ 41 लाख 14 हजार रुपये खर्च हुए। निर्माणाधीन ट्रामा एवं बर्न सेंटर के लिए बजट में 126 करोड़ 92 लाख 27 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

नए जच्चा-बच्चा ब्लाक की भावी योजना
रिम्स में नया जच्चा-बच्चा ब्लाक  बनेगा। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के इलाज के लिए शीघ्र ही एक 300 बेड वाले हास्पिटल बनाने की योजना है। इसका अनुमानित बजट 250 करोड़ रुपये है। इसकी स्वीकृति एवं बजट आवंटन शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 108 नंबर एंबुलेंस की सुविधा संस्थान में संचालित की जा रही है। जिसका लाभ आसपास के जिलों के जच्चा-बच्चा को मिल रहा है। जच्चा-बच्चा केंद्र स्थापित होने के बाद और राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें