फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़े खांसी, सांस और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन की वजह से खांसी, सांस और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में आए 1550 मरीजों में खांसी, सांस, बुखार के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और खुजली के मरीज भी आए। दिन में तेज धूप निकलने से लोग दोपहर में गर्म कपड़ा उतार देते हैं। इस वजह से लोग खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल आए लोगों में सभी उम्र के मरीज शामिल रहे। लगभग हर फिजिशियन के कक्ष के अंदर से लेकर बाहर मरीजों की भीड़ रही।
फिजिशियन डा.शांतनु निगम ने बताया कि उन्होंने व डा.बीएल शर्मा ने करीब सवा दो सौ मरीज देखे। इनमें खांसी, सांस और बुखार के मरीज ज्यादा रहे।
डा.शांतनु ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से खांसी, सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को सलाह दी है कि वह मॉस्क लगाकर या फिर मुंह पर रुमाल बांध कर निकलें। बताया प्रदूषण की वजह से भी लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। लोगों को सांस और खांसी की दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डा.अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब सवा सौ मरीज देखे। उनके पास खांसी, सांस, बुखार, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज आए। कहा कि मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। लोगों को सलाह दी है कि जाती हुई सर्दी को हल्के में न लें। धूप निकलने पर भले ही गर्मी लगे लेकिन गर्म कपड़े न उतारें और न ही ठंडी चीजों का सेवन करें।
चर्म रोग विशेषज्ञ डा.महेश चंद्रा ने बताया कि उन्होंने करीब दो सौ मरीज देखे। खुजली के मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। बताया कि उनके पास आए ज्यादातर मरीजों के शरीर पर छोटे-छोटे दाने पाए गए। इससे बचने के लिए सावधानी बरतें और सफाई रखें तथा खुजली होने पर तत्काल इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें