फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: इनकमिंग मशीन खराब, 60 गांवों में 20 घंटे आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। बकेवर बिजली उपकेंद्र ग्रामीण की एक इनकमिंग मशीन सोमवार दोपहर खराब हो गई। इससे तीन फीडर क्षेत्र के करीब 60 गांवों में सोमवार से मंगलवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मशीन की फीमेल खराब होने के कारण वह लोड नहीं ले पा रही थी। इसके चलते सराय जलाल और पटिया महेवा समेत तीन फीडरों को बारी-बारी से बिजली दी गई। एक समय में केवल दो फीडरों को ही आपूर्ति मिल पा रही थी। करीब 20 घंटे तक यह स्थिति बनी रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। खराब हुई इनकमिंग मशीन पिछले साल ही लगाई गई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मशीन ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
सोमवार रात 8:25 बजे सराय जलाल फीडर क्षेत्र में बिजली चली गई। लगभग ढाई घंटे बाद रात 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद भोर में फिर बिजली कट गई। सुबह करीब 7:30 बजे आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकी। एसडीओ बकेवर अनूप कुमार यादव ने बताया कि मशीन ठीक कर सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें