फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बुखार से तप रहा नौधना, 100 से अधिक लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। महेवा ब्लॉक के नौधना गांव में डेंगू और वायरल का प्रकोप फैला है। गांव में 100 से अधिक लोग बीमार हैं। शनिवार को एक वृद्ध की बुखार से मौत भी हो चुकी है। तीन मरीजों की हालत नाजुक होने पर उनका कानपुर और दिल्ली में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच की तो 12 में डेंगू के लक्षण पाए गए। सभी की एलाइजा जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच और उपचार कराने की मांग की है। रामप्रकाश के परिवार में काजल देवी, मुकेश कुमार, दीपांशु, प्रांशु, खुशबू, सीमा, दिव्या, निखिल और लवकुश सहित कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। नरेंद्र कुमार, साक्षी, नीलम, रामनारायण, नव्या, शशिदेवी, शौर्य कुशवाहा, शिवजीवन, जयकिशन, कुलदीप, शीलम देवी, पल्लवी, आकांक्षा, मोहन, सृष्टि, जयवर्धन, शालिनी, संजू, संजीव और चित्रा देवी समेत कई अन्य ग्रामीण भी बुखार की चपेट में हैं। इनका बकेवर, लखना और इटावा के निजी डॉक्टरों के क्लीनिक में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य टीम ने केवल खानापूर्ति की। टीम गांव में कुछ देर ही रुकी और सिर्फ दवा वितरित की। इसके बाद उन्होंने फोटो खींची और वहां से चली गई। ग्रामीणों ने जांच और दवा वितरण को सिर्फ औपचारिकता बताया। शिवम, राम प्रकाश, योगेश और चंदन ने बताया कि 12 से अधिक लोग दवा लेने पहुंचे थे। उस दौरान वहां खाली कुर्सियां पड़ी थीं। ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में सोमवार शाम को एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। उनका आरोप है कि इससे पहले गांव में साफ-सफाई और छिड़काव की समुचित व्यवस्था नहीं थी। करीब एक सप्ताह से घर-घर बुखार के मरीज होने से ग्रामीण परेशान हैं। मीना देवी का आगरा, मंजू देवी का कानपुर और शशि देवी का दिल्ली में इलाज चल रहा है। लालाराम को दो दिन से बुखार था और शनिवार को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

नौधना गांव में कई लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर टीम भेजी गई थी। यहां कई लोग बुखार से पीड़ित मिले। 12 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनकी किट से जांच कराई गई थी। इसमें संदेह की स्थित होने पर इन मरीजाें की एलाइजा जांच करवाई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। -डॉ. अभिषेक वर्मा, सीएचसी प्रभारी महेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें