फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2015 में जगमगाएंगे 212 गांव

Sat, 27 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2015 जिले के 212 गांवों में खुशियां लेकर आ रहा है। आजादी के  67 साल बाद ये गांव रोशनी से जगमगाएंगे। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में इन गांवों को चुन लिया गया है। वहीं जर्जर लाइन और उपकरणों की सेहत भी सुधारी जाएगी। गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन


जिले के जिन 212 गांवों तक बिजली पहुंचानी है उनमें कार्यदायी संस्था इन्फ्र ा पावर लिमिटेड ने 193 गांवों का सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। 132 गांवाें के मानचित्र भी बन चुके है। कुछ औपचारिकताएं रह गईं हैं जिनके पूर्ण होने के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह से पोल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विद्युत विभाग की मानें तो जून माह तक इन गांवों में बिजली पहुंच जाएगी। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिले के लिए 122.38 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नया साल दो सौ से अधिक गांवों के करीब दो लाख ग्रामीणों के लिए नई रोशनी लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने और खराब उपकरण विद्युत सप्लाई में सबसे बड़ी बाधा हैं। रिइस्ट्रक्चर एसीलेटिड पावर डेवलपमेंट रिफोरम्स प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी) के तहत इटावा के लिए 38 करोड़ और भरथना के लिए 10 करोड़ स्वीकृत किए गए है। यहां 100 कि मी लाइन तथा सौ केवीए के 120 ट्रांसफार्मर रखे जाने है। अभी तक 50 फीसदी काम हो पाया है। अक्टूबर 2015 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

लाइन फाल्ट तथा ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सपा की सरकार आने के बाद जिले में 36 करोड़ की लागत से 12 सबस्टेशन स्वीकृत किए गए। इनमें 9 सबस्टेशन शुरू किए जा चुके है।

शेष बजे तीन सबस्टेशन नए साल से शुरू हो जाएंगे। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में सब स्टेशनों की संख्या 40 हो गई है। सब स्टेशन बन जाने से नए फीडर भी नए साल से चालू हो जाएंगे। इसके बाद निर्बाध सप्लाई में काफी हद तक सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें