बकेवर। कस्बा के औरैया रोड पर देवराज गेस्ट हाउस में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आचार्य पं. महेश चंद्र पांडेय ने प्रभु भक्ति और मानव उद्धार का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति ही जीवन को सार्थक बनाती है। यह दुखों से मुक्ति पाने का सबसे सरल मार्ग है। आचार्य ने नैमिषारण्य तीर्थ का प्रसंग बताया। उन्होंने कहा कि नारदजी ने मनुष्यों के दुख देखकर भगवान विष्णु की शरण ली थी। भगवान विष्णु ने उन्हें कल्याण और प्रभु भक्ति का मार्ग सुझाया।
आचार्य ने बताया कि कथा श्रवण से मन में भक्ति, श्रद्धा और सद्कर्मों की भावना जागृत होती है। आयोजक गिरीश चंद्र तिवारी और परीक्षित कुलदीप-रीना तिवारी ने श्रद्धालुओं से कथा सुनने की अपील की। (संवाद)