बीएसए कार्यालय के सामने बस की चैकिंग एआरटीओ बृजेश कुमार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आरटीओ और पुलिस टीम ने शनिवार की रात डग्गामार वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान नौ बसों और 24 ऑटो का चालान किया। तीन लाख रुपये जुर्माना भी वसूला है।
शनिवार की रात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार ने यातायात प्रभारी राजकुमार शर्मा के साथ बीएसए कार्यालय के सामने बसों की जांच की। बस संचालक दिल्ली की सवारियां भरकर ले जा रहे थे। टीम ने चालक से आवश्यक प्रपत्र मांगे तो वह नही दिखा सका। इस पर बस का चालान कर दिया गया। इसके बाद टीम ने शास्त्री चौराहे के पास जांच की।
इस दौरान ऑटो की जांच की गई। सही कागजात न मिलने पर 24 ऑटों के चालान किए गए। इसके बाद टीम ने अन्य स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच की जानकारी पर बहुत से वाहन स्वामियों ने डर के कारण अपने वाहनों को खड़ा कर दिया। एआरटीओं बृजेश कुमार ने बताया कि डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलेगा।