फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दिवंगत सिपाही की पत्नी का ससुरालियों ने किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27: घटना के बाद घायल भाई राजू यादव।
विज्ञापन

-सिविल लाइंस क्षेत्र के हरचंद्रापुर में रविवार सुबह आठ बजे की घटना
-घटना के पीछे सिपाही की मौत के बाद मिलने वाले सरकारी लाभ की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। हरचंदपुरा गांव में रविवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यूपी पुलिस के सिपाही वीरपाल यादव की विधवा पत्नी को उसके ससुराल पक्ष के लोग दो गाड़ियों में सवार होकर आए और उठाकर ले गए। विरोध करने पर महिला के भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे दिवंगत सिपाही की मौत के बाद मिलने वाले सरकारी लाभ और अभिलेखों में नाम दर्ज कराने का विवाद बताया जा रहा है।
थाना सिविल लाइंस के ग्राम हरचंद्रापुर निवासी राजू यादव ने बताया कि उसने बहन भावना की शादी 2004 में औरैया के थाना अछल्दा के रूपपुर गांव निवासी वीरपाल यादव के साथ की थी। उसने बताया कि वीरपाल यूपी पुलिस में सिपाही थे। करीब ढाई महीने पहले उनकी मौत हो गई थी। उसने बताया कि वीरपाल ने मौत से पहले दूसरी महिला से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

इसी विवाद के बाद उसकी बहन भावना मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे औरैया से दो गाड़ियों में करीब 15 लोगों ने हरचंदपुरा गांव में धावा बोल दिया। आरोपी बहन भावना को जबरन खींचकर गाड़ियों में जबरन बैठाने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो तो हमलावरों ने उस पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से राजू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी बहन को गाड़ी में लेकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना से गांव में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला की मां रामसखी और घायल भाई राजू ने भावना के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। भाई राजू यादव का आरोप है कि पुलिस रिकॉर्ड में सिपाही वीरपाल की पत्नी के रूप में पहली पत्नी भावना का नाम दर्ज है, जबकि उनकी दूसरी पत्नी का नाम सरकारी अभिलेखों में नहीं है। वीरपाल की मौत के बाद मिलने वाले फंड और सरकारी लाभ को हड़पने की नीयत से दूसरी पत्नी के पक्ष के लोगों ने भावना को रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम को महिला की ससुराल औरैया भेजा गया है। वहां से महिला को सुरक्षित लाया जा रहा है। महिला के आने व उसके बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उसके आधार पर ही ससुरालीजनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें