फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएएस में करें विवेचना -एसएसपी

Sat, 08 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीएनएस योजनांतर्गत थानों पर संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि विवेचना संबंधी कार्य कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (सीएएस) में करें। चेतावनी दी कि ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वह पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में हुई गोष्ठी में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में करने वाले विवेचक पुरस्कृत किए जाएंगे। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध महात्मा प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानों में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक के साथ ही बीएसएनएल विभाग के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा में जानकारी मिली कि जिले के नौ थाने में बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी स्थायी रूप से काम नहीं कर रही है। इस पर एसएसपी ने नोडल अधिकारी को इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही जनपद के थानों में नियुक्त समस्त उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक को निर्देश दिए कि विवेचना संबंधी सभी कार्य, अपराध विवरण और गिरफ्तारी संपत्ति जब्ती आरोप पत्र कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर पर कंप्यूटर आपरेटर व कंप्यूटर आरक्षी क्लर्क की मदद से कराएं और स्वयं भी करना सीखें।

साफ्टवेयर प्रभारी को निर्देश दिए कि जिन थानों में तकनीकी दिक्कतें हैं, उन्हें दुरुस्त करें। बताया कि सीसीटीएनएस योजना लागू होने से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने कार्यालय से ही ऑनलाइन अपने सर्किल के संबंधित थानों पर लिखी गई एफआईआर और उससे संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें