फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए उभरते कलाकारों को दी तरजीह

Fri, 09 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में इस बार नामचीन कलाकारों की जगह उभरते हुए युवा कलाकारों को तरजीह दी गई है। हवाई पट्टी पर कलाकारों की एक झलक पाने को बेताब लोगों ने जैसे ही रितिक रोशन को देखा पहचान लिया। अन्य कलाकारों के बारे में लोग एक दूसरे से पूछते दिखाई दिए।
विज्ञापन


हवाई पट्टी पर एक-एक करके दस चार्टर प्लेन उतरे। हर प्लेन के उतरते ही वहां खड़े लोगों में हलचल मचने लगती। उन्हें लगता कि पता नहीं इसमें कौन होगा। रितिक रोशन के अलावा बाकी सभी कलाकार आम जनता पहचान नहीं पाई। लोगों को यह भी पता नहीं था कि कौन-कौन आ रहा है।

इससे वे कयास भी नहीं लगा पा रहे थे। एक-एक करके रितिक रोशन, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी सहित करीब एक दर्जन बॉलीवुड सितारे सैफई की जमीं पर उतरे।  सभी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गेस्ट हाउसों में पहुंचाया गया। सितारों के साथ आए क्रू मेंबर सीधे महोत्सव पंडाल पर पहुंचे और परफार्मेंस की रिहर्सल की।
विज्ञापन


सैफई में नजर आया एयरपोर्ट
सैफई में बनी हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट जैसा नजारा नजर आया। एक के बाद एक करके सैफई हवाई पट्टी पर नौ चार्टर प्लेन उतरे। एक साथ कई प्लेन उतरने से सैफई हवाई पट्टी का नजारा किसी एयरपोर्ट से कम नहीं था।

लाइव कवरेज पर प्रतिबंध
बीते वर्ष सैफई महोत्सव के नाम पर प्रदेश सरकार की टीवी न्यूज चैनलों ने जमकर फजीहत की थी। उस समय मुजफ्फर नगर में सांप्रदायिक उन्माद के बाद वहां के हालात टीवी न्यूज चैनलों दिखाए जा रहे थे। उसी समय सैफई महोत्सव की बॉलीवुड नाइट हो रही थी। चैनलों ने एक तरफ सैफई नाइट और दूसरी तरफ मुजफ्फर नगर में दंगे के बाद बेघर हुए लोगों की तस्वीरें पेश करके सरकार की खूब फजीहत की थी।

हालात ऐसे बने थे कि दूसरे ही दिन सीएम को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी थी। अखबारों में सैफई महोत्सव के नाम पर होने वाले खर्च पर सवाल उठाए गए थे। वह समय ऐसा था जब महोत्सव काफी दिनों पर अखबार की सुर्खियों पर छाया था। इससे सबक लेते हुए इस बार महोत्सव कमेटी ने लाइव कवरेज पर प्रतिबंध लगा दिया। महोत्सव से पहले सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में इस रोक को सैफई महोत्सव के नियम कायदों के तहत की गई कार्रवाई बताया था।

सीएम के बेटे को रितिक से दुलारा
सैफई हवाई पट्टी पर फिल्मी सितारों के स्वागत को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुत्र भी पहुंचा था। प्लेन से उतरे अभिनेता रितिक रोशन ने मुख्यमंत्री के बेटे को गले लगाकर दुलारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें