फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आरोग्य मेले में बदलते मौसम का दिखा असर, 815 मरीजों ने करवाया इलाज

Mon, 28 Sep 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 21: आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ. धर्मपाल। संवाद
विज्ञापन
इटावा। रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में बदलते मौसम का असर दिखाई दिया। सबसे अधिक वायरल, जुकाम, खांसी व त्वचा रोग के मरीज रहे। जिले की 35 पीएचसी पर आयोजित हुए आरोग्य मेले में कुल 815 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक 411 पुरुष, 260 महिला व 144 बच्चों को जांच के बाद दवाएं दी गईं। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

-
चार बच्चों समेत 14 मरीजों ने परामर्श के ली दवाएं
लवेदी। लगातार दो दिन से हो रही बारिश का रविवार को बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या पर असर दिखाई दिया। बारिश के बावजूद 14 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में चार बच्चे खांसी-जुकाम से पीड़ित मिले। पांच महिलाओं ने सिरदर्द और बुखार की शिकायत बताई। इसके अलावा तीन मरीज जोड़ों में दर्द और दो मरीज सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित मिले। डॉ. धर्मपाल ने जांच करने के बाद मरीजों को दवाएं दीं। (संवाद)
-
बुखार और त्वचा रोगियों की संख्या अधिक
भरथना। क्षेत्र के हथनौली गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मेले में आसपास के गांवों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज जांच और उपचार के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे तक कुल 18 मरीज पहुंचे। इसमें सबसे अधिक बुखार व त्वचा रोग के मरीज रहे। डॉ. कुलदीप कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। (संवाद)
विज्ञापन


24 मरीजों ने कराया इलाज
निवाडीकला। महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पीएचसी अहेरीपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल तिवारी के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें दोपहर एक बजे तक 24 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। इसमें बुखार, खांसी व जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, डॉ. अतुल तिवारी ने मरीजों को घरों में तथा आसपास गंदे जल को एकत्रित न होने देने ,ताजा भोजन ग्रहण करने ,बरसात में भीगने से बचने की लोगों को सलाह दी। (संवाद)

फोटो 21: आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ. धर्मपाल। संवाद

फोटो 21: आरोग्य मेले में मरीजों को देखते डॉ. धर्मपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें