(फोटो संख्या 03) आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.एससी गुप्ता (हाथ जोड़े हुए) साथ में राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। आईएमए के चिकित्सक एक गांव को गोद लेकर उसमें स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। एक जुलाई को डॉक्टर्स डे को सद्भावना दिवस के रूप में मनाएं। एक से सात जुलाई के बीच रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाए। यह बात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने आईएमए की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और दायित्वों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इस मौके पर उन्होंने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
इनमें डॉ.एससी गुप्ता अध्यक्ष, डॉ.डीके सिंह सचिव, डा.संजीव यादव,डा. बलवीर सिंह,डॉ.किरण (सभी उपाध्यक्ष),डॉ.मनोहर सिंघल,डॉ. डीएस गुप्ता,डॉ.श्री नाथ मेहरोत्रा, डॉ.पीसी.पांडेय,डॉ.एनके मिश्रा, डॉ.संजय बंसल (एडवाइजरी कमेटी), डॉ.रमाकांत यादव,डॉ. मनोज यादव,डॉ.संजय कुमार (एथिकल एंड एक्शन कमेटी), डॉ. श्रीति सिन्हा,डॉ.के. भरत, डॉ. शोभित मेहरोत्रा (जॉइंट सेक्रेटरी), डॉ.डीके दुबे, डॉ.केएस भदौरिया, डॉ.रमाकांत रावत, डॉ. मन्यु गुप्ता (एकेडमिक सेक्रेटरी), डॉ. सुचित्रा श्रीवास्तव,डॉ.ममता सिंह,डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. तृप्ती यादव, डॉ. सोनल मेहरोत्रा (कल्चरल सेक्रेटरी), डॉ. आरएस पाल, डॉ. आरएस सिंह (ऑडिटर) शामिल हैं।
डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. एमएस पाल सेक्रेटरी, डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. रवि रंजन डॉ. गिरधारी सोनी, डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. पीसी पांडेय, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. डीके सिंह व डॉ. संजीव यादव को स्टेट काउंसिल मेम्बर की जिम्मेदारी दी गई। सैंफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.पीके सिंह, सीएमओ डॉ.गीता राम, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एमएम.पालीवाल उपस्थित रहे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.अमिताभ श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।