फोटो संख्या 21) मॉडल तहसील के सामने विरोध प्रदर्शन करते कांशीराम कॉलोनी के वाशिंदें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। नाले के पानी की निकासी बंद किए जाने से परेशान नगला खुमान स्थित कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को मॉडल तहसील के सामने धरना दिया। उपजिलाधिकारी कौशल किशोर को दिए ज्ञापन में नाला खोदवाकर जलभराव समाप्त करने व गंदगी दूर कराने की मांग की है।
हंगामा काट रहे कॉलोनी के वाशिंदों का आरोप है कि कालोनी से गंदे नाले का पानी का निकास बंद कर देने से दूषित पानी कॉलोनी में भरने से इस भीषण गर्मी में दुर्गंध से जीना दूभर हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नगर पालिका कर्मी देखने तक नहीं आते।
तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क पर गंदगी और कचरे के ढेर से और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। आशंका है कि गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियां ने फैल जाएं। सफाई कर्मचारी गंदगी उठाने नहीं आते।
धरने में शामिल लोगों में रवि कुमार, पूजा देवी, बीना, मीना, कांति, हुस्ना बेगम, जुबेदा बेगम, श्यामलाल, इमरान, सुमन देवी, छोटेलाल, बाबू लाल, सोबरन, दीपक कुमार, लीलावती, अनीता देवी, शिवराम आदि लोग शामिल रहे।