फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फैक्ट्री से बरामद असलहा व उपकरण। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इकदिल। इकदिल थाना पुलिस और एसओजी टीम ने ग्राम निगोह स्थित स्टेडियम के पास चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का रविवार तड़के भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीम ने असलहा बना रहे तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यहां से 11 निर्मित व दो अर्ध निर्मित असलहा समेत उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम के पास एक टीन शेड के नीचे यह फैक्टरी संचालित हो रही थी। एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम फैक्टरी में छापा मारा। मौके से भाग रहे तीन लोगों को पकड़ा गया।
फैक्टरी से 315 बोर के नौ तमंचे, 32 बोर का देशी रिवाल्वर, एक बंदूक, 12 बोर के 11 कारतूस, 315 बोर के नौ कारतूस मिले। साथ ही गैस चूल्हा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। तीनों तस्करों ने अपने नाम भरथना के ग्राम कछपुरा निवासी दशरथ सिंह, इकदिल के ग्राम कराहीपुरा निवासी शिवम तिवारी व इकदिल के कुवरपुर भटपुर निवासी गोविंद मिश्रा बताया।
विज्ञापन

बदलने वाले थे ठिकाना
तीनों तस्करों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वह अपना ठिकाना बदलते रहते थे। वह गांव में ऐसी जगहों को चिह्नित करते थे, जहां पर पुलिस, गश्त काफी कबार करती है। ग्रामीणों या पुलिस को अवैध असलहा फैक्ट्री चलने की भनक लगते ही वह अपना स्थान रातों-रात बदल देते थे। वे इस बार भी ऐसा ही करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया।
शिवम व गोविंद करते थे सप्लाई
पुलिस गिरफ्त में आए दशरथ सिंह ने बताया कि वह असलहा बनाने का काम करता है। साथी शिवम व गोविंद निर्मित असलहों को जनपद व आसपास के जनपदों में तस्करी करते थे। जनपद में असलहों की तस्करी करने में कम व गैर जनपदों में तस्करी करने पर उनको अधिक रुपये मिलते थे। हालांकि पुलिस ने दाम व गैर जनपदों के नाम नहीं खोले हैं। तीनों लोग अधिकतर रातों को तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें