फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारंटी को पकडने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वारंटी को पकड़ने शनिवार देर रात वैदपुरा थाना पुलिस नगला बरी पहुंची। तभी पुलिस टीम पर वारंटी के परिजनों व ग्रामीणों ने छत से पथराव कर दिया। पथराव में दो सिपाही घायल हो गए। हमलावरों ने जीप व बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गलियों के सहारे खुद को सुरक्षित किया। इसी दौरान वारंटी समेत हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एडीजी जोन के निर्देश पर अपराधियों को 72 घंटे के पकड़ने का विशेष अभियान मंडल में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वैदपुरा थाना पुलिस शनिवार रात करीब 11 बजे नगला बरी निवासी वांछित उमेश को पकड़ने गांव पहुंची थी।
विज्ञापन

पुलिस जैसे ही उमेश के घर के पास पहुंची, उसके परिजनों ने पुलिस पर छत से पथराव करना शुरू कर दिया। हमले में सिपाही मंजीत प्रसाद व अभिषेक कुमार घायल हो गए। पुलिस कर्मियों ने गलियों में जाकर खुद को बचाया और फोनकर फोर्स बुलाई।
सूचना पर एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ सैफई रमेश चंद्र फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन इससे पहले उमेश परिवार के साथ मौके से भाग निकला। पथराव में पुलिस जीप व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। वैदपुरा थाना के एसआई कामता प्रसाद नेेे वांछित उमेश, दिनेश, ब्रजेंद्र निवासी ग्राम नगला बरी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बांधा डालाना समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें