फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग से दस हजार रुपये व गृहस्थी जली

Sat, 25 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चिंतित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा लखना के तालाब मुहाल में दलित की झोपड़ी में अचानक आग लगने से दस हजार रुपये नगद एवं गेहूं व चावल समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

   इस घटना के बाबत तालाब मुहाल लखना निवासी दलित जयवीर सिंह पुत्र हेतराम ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई  जिससे झोपड़ी में रखे नगद दस हजार रुपये व पचास किलो गेहूं, बीस किलो चावल व एक चारपाई व तख्त सहित गृहस्थी का सामान कपड़े सभी जल गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए मदद की। प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें