शहर के विचारपुरा रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह एक बाइक सवार युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह विचारपुरा में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहा था।
अर्जुन (20) पुत्र श्री चंद्र निवासी रामनगर छोला भरथना सोमवार को विचारपुरा गांव में अर्जुन सिंह के बेटे अनुभव के विवाह समारोह में शामिल होकर घर वापस जा रहा था। वह विचारपुरा रेलवे फाटक पर सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर पहुंचा तो फाटक बंद था। वह फाटक के नीचे से बाइक निकालकर आगे बढ़ने लगा तभी अप ट्रैक पर आ रही 15025 मऊ-आनंद विहार नॉन स्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अर्र्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने तुरंत ही ट्रेन को रोक लिया और 8 बजकर 42 मिनट पर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ एसआई अमित चौधरी, कांस्टेबिल रामाधार राठौर, जीआरपी एसआई दीपक कुमार व थाना क्षेत्र की पंचीशील चौक ी के एएसआई शेष नारायण दीक्षित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक कोे कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अप ट्रैक रहा बाधित
हादसे के बाद अप ट्रैक बाधित रहने से 12581 मडुआ डी, 19040 अप अवध एक्सप्रेस, 13237 पटना कोटा एक्सप्रेस पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं।