फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यमुना नदी में मिला मानव कंकाल, पोस्टमार्टम को भेजा अवशेष

Wed, 15 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरौली बहादुरपुर गांव के पास यमुना नदी में मंगलवार को एक मानव कंकाल मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर ब्लॉक के हरौली बहादुरपुर गांव में कुछ ग्रामीण यमुना नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान नदी के बीच बने रेत के टापू पर उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर कंकाल को बाहर निकलवाया। प्राथमिक जांच में कंकाल से यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह पुरुष का है या महिला का। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि कंकाल को किसी ने जल प्रवाह किया हो, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। थानाध्यक्ष भरेह जगदीश सिंह भाटी ने बताया कि एक मानव कंकाल मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें