फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, बालक की मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बालक की करंट से मौत के बाद रोती बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर में शनिवार की सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे पूरे गांव के घरों में करंट दौड़ गया। करंट से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। घरों में लगे बिजली के तमाम उपकरण भी फुंक गए। लोगों ने इसकी सूचना सब स्टेशन पर दी। इसके बाद सप्लाई बंद की गई। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब नौ बजे लोग अपने घराें पर थे। तभी अचानक हाई वोल्टेज आने से लोगों के बल्ब तेज आवाज के साथ फूट गए। इसके अलावा वाशिंग मशीन,  फ्रिज, कूलर, पंखा आदि फुंक गए। करंट की चपेट में आने से जीतू का पांच वर्षीय पुत्र राजा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज आने के कारण करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के उपकरण जल गए। उन्होंने बताया कि बिजली सही करने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिए लेकिन विभागीय अधिकरियों ने कुछ नहीं किया। विभाग की लापरवाही से ही हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें