फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एचटी लाइन का तार टूटा, रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कस्बा लखना में 11 हजार की लाइन का तार टूटने से पूरी रात बिजली गुल रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात साढ़े 12 बजे गई बिजली साढ़े सात घंटे बाद सुबह लगभग आठ बजे आई।
विज्ञापन

गुरुवार रात लगभग साढ़े 12 बजे पुराने नहर पुल पर 11 हजार लाइन का तार टूट गया। पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से लोगों को मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। वहीं शुक्रवार सुबह कुछ देर आपूर्ति चालू होने के बाद फिर से बंद हो गई। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली न आने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। लोगों ने बताया कि गुरुवार रात पहले तो बिजली आती जाती रही। इसके बाद पूरी तरह से बिजली चली गई ओर सुबह तक नहीं आई।
भीषण गर्मी में लोगों को रात गुजारनी मुश्किल हो गई। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर गुल हो गई। कांग्रेस के लखना नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे में जगह-जगह बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। इन्हें बदलवाने के लिए बिजली निगम से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन तार नहीं बदले गए। इससे बार बार फाल्ट होते रहते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जेई लखना रामसेवक ने बताया कि रात को पुराने नहर पुल पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। लाइनमैन से उसे सही कराया गया। इसके बाद मोहर्रम के ताजिया जुलूस के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कटौती की गई। सुबह से टूटे तार को बदलवाने का काम चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें