फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शुरू हुआ चंबल पुल का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
फोटो: 27 चंबल पुल पर शुरू हुआ गड्ढे किए जाने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
उदी। इटावा-ग्वालियर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित चंबल पुल की मरम्मत का कार्य शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया। क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के लिए आवश्यक मशीनें और सामग्री पहले ही मौके पर पहुंच दी गई थीं। सुबह तकनीकी टीम ने मशीनों की सहायता से पुल पर क्षतिग्रस्त हिस्सों में कटिंग की और गड्ढे बनाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से आए सुपरवाइजर मंडल ने बताया कि मरम्मत कार्य को तेजी से कराया जाएगा और टीम का प्रयास है कि 10 से 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा कर लिया जाए। पहले दिन मशीनों से पुल पर आवश्यक कटिंग और गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद शनिवार से पुल की क्षतिग्रस्त स्टील प्लेटों को बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लेट बदलने का काम पूरा होने के बाद भोपाल और ग्वालियर से विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम पुल का तकनीकी निरीक्षण करेगी। इंजीनियरों की रिपोर्ट और सुरक्षा संबंधी परीक्षण में पुल के संतोषजनक पाए जाने के बाद ही इस पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा। एक दिन पूर्व गुरुवार को सड़क मेंटेनेंस हेड अशोक मिश्रा व भिंड के जिलाधिकारी किरोड़ी लाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया था और मरम्मत कार्य की तैयारियों का जायजा लिया था।
अधिकारियों के निर्देश के बाद शुक्रवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। चंबल पुल इटावा और मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड क्षेत्र को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। पुल बंद होने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को मरम्मत कार्य जल्द पूरा होने व पुल पर यातायात बहाल होने का इंतजार है।

फोटो: 27 चंबल पुल पर शुरू हुआ गड्ढे किए जाने का कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें