फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: महिलाओं को बच्चेदानी के कैंसर से बचाएगा एचपीवी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। महिलाओं में होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की रोकथाम के लिए सरकार ने एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया है। इसके तहत अब ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों में आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षु छात्राओं को एचपीवी संक्रमण और इससे होने वाले बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा भविष्य में कैंसर के मामलों में कमी लाने में सहायक होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। बताया कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी किशोरियों को टीकाकरण सीएचसी पर रविवार को छोड़कर प्रति कार्य दिवस दिवस पर यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. विकास अग्निहोत्री, सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें