फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: यू-डाइस अपडेट में जिला लुढ़का, लंबित डेटा में प्रदेश में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के 3,21,059 छात्र-छात्राओं में से 67,702 का विवरण अब तक यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। कुल 21.09 प्रतिशत विवरण लंबित होने के कारण इटावा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को जारी समीक्षा सूची में जिले की खराब स्थिति सामने आई। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने शत-प्रतिशत विवरण अपलोड कराने को कहा है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2,53,357 विद्यार्थियों का ही विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जा सका है। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश स्तर पर लंबित विवरण के मामले में आगरा 21.46 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। इटावा दूसरे नंबर पर दर्ज किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में 24,184 छात्रों का विवरण अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्थिति अधिक गंभीर है। यहां 1,29,131 छात्रों के सापेक्ष 43,518 विद्यार्थियों का विवरण लंबित पड़ा है। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शेष छात्रों का विवरण तत्काल यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें