फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे ने आगामी त्योहार को देखते हुए हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन को 11 अक्तूबर से संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा को देखते हुए नई हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन संचालित होने जा रही है। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक रविवार को 11 अक्तूबर से छह दिसंबर तक संचालित किया जाएगा।



इसी तरह ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा- हावड़ा स्पेशल ट्रेन को प्रत्येक मंगलवार को 13 अक्तूबर से आठ दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। इस ट्रेन में कुल 22 कोच की होगी। इसमें एसी तृतीय के चार, स्लीपर-10, सामान्य-छह, एसएलआर/डी के दो कोच होंगे। यह ट्रेन हावड़ा से रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद बर्धमान, खाना, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, महेशमुंडा, न्यू गिरिडीह, जमुआ, कोडरमा, गया, अनुग्रह एन रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., सूबेदारगंज, गोविंदपुरी होते हुए रात दूसरे दिन रात में 11 बजकर 50 मिनट पर आएगी। इसके बाद फतेहाबाद, आगरा कैंट जं. भरतपुर जं, बांदीकुई जं, दौसा होते हुए खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह तीन बजकर 48 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें