फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कैसे मिले इलाज, जब लटका हो हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ताला

Sat, 16 Sep 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद में संचालित हो रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गरीब लोगों की उम्मीदों पर कितना खरे उतर रहे हैं। इसका नजारा शुक्रवार को शहर के मोहल्ला घटिया अजमत अली में दोपहर में एक बजे देखने को मिला, जब अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटका मिला। जब शहर में घनी आबादी वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का यह हाल है, तब शहर के अन्य समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कैसा इलाज मिलता होगा। जबकि शनिवार यानी 23 सितंबर से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला लगेगा।
विज्ञापन

जिले में 12 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्य कर रहे हैं। इनमें नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर रामनगर, नरायन नगर, श्याम नगर, गंगा बिहार कॉलोनी, कबीर गंज करमगंज, मड़ैया ख्यालीराम,घटिया अजमत अली, पक्का बाग, करमगंज, दुर्गा कॉलोनी कचौरा रोड में कार्यरत हैं। जबकि एक नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भरथना व नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जसवंतनगर में खोले गए हैं।
हेल्थ वेलनेस सेंटर पर ओपीडी, निशुल्क जांच एवं दवाईयों की सुविधा,प्रसव पूर्व देखभाल एवं प्रसव सेवाएं, नवजात, शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं,परामर्श एवं देखभाल सेवाएं,योग एवं वेलनेस सेवाओं की सुविधा मिलने का स्वास्थ्य विभाग का दावा है।
विज्ञापन

वर्जन
सीएमओ डॉ.गीताराम ने बताया कि आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत आगामी 23 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। कहा कि हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद होने की जानकारी का पता लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें