ग्राम मचल की मड़ैया में आग से राख हुए मकान।
- फोटो : amarujala
थाना बिठौली अंतर्गत ग्राम मचल की मड़ैया में सोमवार रात आग लगने से चार भाइयाें की गृहस्थी राख हो गई। हादसे में एक भैंस और तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। बिठौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बिठौली क्षेत्र में मचल की मड़ैया में पातीराम केवट के पुत्र मूलचंद्र ,जबर सिंह, ज्ञान सिंह और मोहन के घर हैं। यहां सोमवार रात आग लग गई। इससे चारों घराें में रखा गृहस्थी का सामान और जानवराें का चारा जल गया। एक भैंस व तीन बकरियां भी मर गईं। मौके पर पहुंची बिठौली पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक सब राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। तहसील लेखपाल ने मौके पर जाकर जायजा लिया ।