फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: गैस सिलिंडर से लगी आग से गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सराऊगी बाजार में शुक्रवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकले। आग बुझाने के प्रयास में पड़ोसी झुलस गया।
विज्ञापन




कस्बेवासियों के अनुसार, शाहिद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खाना बनाते समय में सिलिंडर में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरी रसोई में फैल गई। आग से रसोई के पास रखा कूलर, पंखा, बर्तन, राशन समेत अन्य घरेलू सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई। आग से करीब 50 से 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मोहल्ले के सभासद अंकित कुमार ने बताया कि आग से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी शफीक अहमद तुरंत मौके पर पहुंचे और अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान आग बुझाने में जुटे शफीक अहमद झुलस गए, जिन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने भोजन और आवश्यक वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है। सभासद ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें