फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेधावी बेटियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02::प्रेरणा सभागार में महिला अधिकारियों को सम्मानित करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विधायक व जिलाधिकारी ने मेधावी छात्राओं और महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी



इटावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में नारी शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनपद का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।



प्रेरणा सभागार में उपस्थित महिलाओं और लाभार्थियों ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण के संकल्पों से अवगत कराया गया। सदर विधायक और जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग से सीओ जसवंतनगर आयुषी सिंह, महिला थाना प्रभारी निर्मला सिंह समेत आकांक्षा, साधना और हीरेश चौधरी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से साफिया अकबर, ललितेश, निशा, और शिक्षा विभाग से सौम्या तिवारी, कनक व प्रतिभा यादव सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनकी सेवाओं को सराहा गया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी मंच पर सम्मान मिला। अनुष्का, काजल बाथम, आयुषी और प्रतिभा सिंह को पांच रुपये की धनराशि के स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खेल जगत में जिला व प्रदेश का मान बढ़ाने वाली संस्कृति वर्मा, ट्विंकल यादव और मुस्कान को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्यारानी बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी और जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें