फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की हॉकी टीम का चयन ट्रायल संपन्न

विज्ञापन
सैफई में चयन ट्रायल में जोर आजमाइश करते हॉकी खिलाड़ी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सैफई। राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए रविवार को यूपी की टीम का चयन ट्रायल सैफई स्थित मास्टर चंदगीराम स्टेडियम में हुआ। ट्रायल में प्रदेश के समस्त जिलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मो. अजीज, रजनीश, उप क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसके लहरी ने बताया कि चयन कमेटी द्वारा खिलाड़ियों के चयन की लिस्ट बनाई गई है जो अभी गोपनीय रहेगी।
लिस्ट यूपी हॉकी बोर्ड के सचिव को भेजी जा रही है। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों की टीम प्रशिक्षण के लिए गठित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों की टीम नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें