फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सिकंदर के पैरों में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा-बसरेहर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात खर्दूली-इटगांव रोड पर मुठभेड़ करके हिस्ट्रीशीटर सिकंदर उर्फ अखिल को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैरों में गोली लगी है जबकि उसका एक साथी भी पकड़ा गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलहे और बिना नंबर की काली कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली वैदपुरा थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी की हेडलाइट में जा लगी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में बदमाश सिकंदर निवासी कुनैरा फ्रेंड्स कॉलोनी घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।
वहीं उसके साथी नितिन उर्फ छोटू निवासी कुनैरा, वैदपुरा को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। पुलिस के मुताबिक सिकंदर पर हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 13 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें