जसवंतनगर। कुरसेना सिसहाट रोड पर मंगलवार रात कोतवाली पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है।
सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे कुरसेना में कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जबावी कार्रवाई की। इसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अकेला उर्फ करिया बताया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।