फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: श्रीगणेश शोभायात्रा से शुरू हुई ऐतिहासिक रामलीला

Fri, 09 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो: 5 शोभायात्रा में शामिल भगवान गणेश की झांकी। संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा बृहस्पतिवार देर शाम कस्बे में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के साथ ही प्रसिद्ध ऐतिहासिक मैदानी रामलीला का शुभारंभ हो गया। गणेश शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र नाथ पुरवार ने भगवान गणेश की प्रथम आरती उतारकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा रेलमंडी से शुरू होकर लुधपुरा जैन मंदिर, नदी का पुल, सदर बाजार और बड़ा चौराहा होते हुए कैला गमा देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में कई मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पिलुआ महावीर की झांकी के साथ विभिन्न डोला पार्टियों के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कस्बे के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की आरती उतारकर स्वागत किया।
बैंड-बाजों की धुन और भक्ति गीतों के बीच युवा जमकर थिरके। भगवान शंकर, राधा-कृष्ण, त्रिपति बालाजी, शेष नाग, महाकाल अघोरी, कृष्ण सुदामा, काली माता, यशोदा कृष्ण, हनुमान, गरुड़, शिव परिवार समेत लगभग दो दर्जन झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में समिति के उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, सचिव अभिषेक पोरवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी कौशल यादव, सोमेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विनय गुप्ता, सोनू कुशवाह, गोविंद गुप्ता, शशांक चौरसिया आदि मौजूद रहे।

फोटो: 5 शोभायात्रा में शामिल भगवान गणेश की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें