फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी मोर्चा कोर्ट में रखेगा अपना पक्ष

Sun, 22 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को कंपनी गार्डन में हुई। इसमें मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने अंतरिम आदेश में उत्तर प्रदेश सरकार को छह सप्ताह में अनारक्षित वर्गों में 105 एवं आरक्षित वर्गों में 97 अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने को कहा था लेकिन प्रदेश सरकार ने आदेश का आधा अधूरा पालन करते हुए उक्त अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग तो करा ली है, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई अब 25 फरवरी को होगी, जिसमें मोर्चा जोरदार ढंग से अपना पक्ष रखेगा। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। बैठक में शिवेंद्र यादव, अवधेश यादव, नवीन शुक्ला, विपिन, महीपाल सिंह राठौर, अखिलेश राजपूत, सिराज, दीप कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें