फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या, मौन क्यों हैं अखिलेश : गीता शाक्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश को भी बोलना चाहिए, वह भी हिंदू है लेकिन मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा ब्राह्मण विधायकों की बैठक के मामले में उन्होंने कहा कि अपने समाज के साथ बैठने उठने बातचीत करने में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन

लखना में भाजपा नेता हरनाथ सिंह कुशवाह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या हो रही है। हिंदुओ को जागना चाहिए। एसआईआर के सवाल पर कहा कि यह चुनाव आयोग का मामला है। विपक्ष जानबूझकर नकारात्मकता फैला रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महिलाओं की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए। पिछले दिनों हुई ब्राह्मण विधायकों की एक बैठक के मामले में उन्होंने कहा कि सभी को अपने समाज के साथ उठने बैठने बातचीत करने का हक है इसमें कोई बुराई नहीं हैं। प्रेसवार्ता के दौरान राहुलदेव अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, हरनाथ सिंह कुशवाह, शिवाकान्त चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के आवास पर भी पहुंचीं। जहां उनका भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें