फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर मां-बेटे को लूटा

Thu, 24 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर रेलवे पुल के पास मंगलवार की देर रात बाइकर्स ने अस्पताल जा रहे मां बेटे को लूट लिया। लुटेरे महिला के कुंडल और युवक की बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बकेवर के गांव बहेड़ा निवासी राघवेंद्र पुत्र रामलखन की पत्नी का शहर के एक अस्पताल में प्रसव हुआ था। मंगलवार की शाम को राघवेंद्र अपनी मां उमा तिवारी के साथ बाइक से अस्पताल जा रहा था।

रात करीब साढ़े आठ बजे मां बेटे जैसे ही फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर रेलवे पुल के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। बाइक से उतरते ही लुटेरों ने उमा के कानों से कुंडल नोच लिए।
विज्ञापन


इस पर राघवेंद्र ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। कुंडल लूटने के बाद लुटेरों ने असलहे की दम पर बाइक भी लूटी और फरार हो गए। लुटेरों के फरार होने पर राघवेंद्र ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन भी कि लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।

राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। लूट की वारदात को चौबीस घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस बुधवार की शाम तक लुटेरों के बारे में कोई भी सुराग हासिल नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें