फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में दिलीप, ज्योति अव्वल

Thu, 24 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के एसएवी इंटर कालेज में  63 वें  तहसील युवक खेलकूद समारोह का आयोजन बुुधवार को हुआ। दो दिवसीय समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. अजंट सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग  की 800 मीटर दौड़ में एसएवी कालेज के छात्र दिलीप कुमार ने प्रथम स्थान,  श्री बिहारी जी इंटर कालेज  अहेरीपुर के छात्र अनुराग ने द्वितीय स्थान पाया।

वहीं सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में एसएवी इंटर कालेज की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान, श्री बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर की छात्रा संगीता ने द्वितीय स्थान, एसएवी कालेज की छात्रा निर्मला ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। 
विज्ञापन


बालिका वर्ग सीनियर लंबीकूद में एसएवी  इंटर कालेज की छात्रा ज्योति ने प्रथम स्थान, केआर गर्ल्स लखना की छात्रा अंजली ने द्वितीय स्थान, जनता इंटर कालेज बकेवर की नंदनी ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें